रामनगर – विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने पम्पापुरी, भरतपुरी में बाढ़ सुरक्षा कार्य व रामनगर रोडवेज निर्माणधीन कार्य का निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारियों को दिये निर्देश। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने अधिकारियों से कहा की कार्य में उत्तम गुणवत्ता व शीघ्रता से करने को आदेशित किया। निरीक्षण में सांसद प्रतिनिधि नवीन करगेती, भाजपा नगर उपाध्यक्ष कैप्टन पूरन सिंह बिष्ट,नगर महामंत्री पूरन नैनवाल, भाजपा नेता इंदर मेहरा, गणेश रावत,यशपाल रावत आदि उपस्थित थे।




