रामनगर – विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने भाजपा के कार्यकर्ताओ के साथ ग्राम काँनिया चामुण्डा मंदिर में जिला पंचायत सदस्य किशोरी लाल की पंचायत निधि से निर्मित टीन शेड निर्माण कार्य का विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारम्भ किया।
शुभारम्भ कार्यक्रम में वीरेन्द्र सिंह रावत- अध्यक्ष ग्रामीण मण्डल भाजपा, श्रीमति निर्मला रावत, मनीष अग्रवाल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा उत्तराखंड, नरेन्द्र चौहान जिलापंचायत सदस्य, बलदेव रावत- महामंत्री ग्रामीण मण्डल, हरीश पन्त, दिनेश मेहरा वरिष्ठ भाजपा नेता, श्रीमती भगवती पाण्डेय क्षेत्र पंचायत सदस्य, सुरेश घुगत्याल ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, दीप पांडेय उपप्रधान, वरिष्ठ भाजपा नेता हरकिशन बुधानी, बूथ अध्यक्ष महेश मठपाल, पीताम्बर दत्त, मनमोहन बिष्ट, कपिल रावत, राजेन्द्र जलाल, राजेन्द्र सिंह लटवाल आदि भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित रहे।