रामनगर – रामनगर स्थित दाबका नदी के खनन गेट का रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि नदी मे खनन कार्य खुल जाने से लोगों को काम मिल जायेगा, बताया कि जल्द ही रामनगर के अन्य खनन गेटों को भी खनन कार्य के लिए खोला जाएगा। इस दौरान रामनगर उपजिलाधिकारी विजयनाथ शुक्ल, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी, वीरेंद्र रावत, दिनेश मेहरा, इंदर रावत,प्रकाश थापा और वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी आदि लोग मौजूद थे।




