रामनगर – विधायक दीवान सिह बिष्ट ने आज मंडी धान खरीद केंद्र का औचक निरीक्षण किया। धान खरीद में संतोष ब्यक्त करते हुवे विधायक ने कहा कि सरकार किसानों के प्रति जबाबदेह है किसान न्यूनतम निर्धारित दरों पर उत्साह के साथ अपना धान विक्रय कर रहे है जो इस बात के संकेत है ,कि भारत सरकार का कृषि बिल उनकी आय को दोगुनी करने की दिशा में सही साबित हो रहा है। विधायक ने कहा कि विपक्ष भ्रामक प्रचार कर किसानों को गुमराह करने की ओछी राजनीति कर रहा है। उन्हें अपने कार्यकाल की धान खरीद का ब्यौरा आम जनता के बीच रख कर आत्ममंथन करने की आवश्यकता है। आज हमारे किसानों ने रामनगर तहसील के अंतर्गत 40402 कुन्तल धान की खरीद की है। जिसमें 7443 कुंतल खरीद 20 सितम्बर तक सरकारी कार्य केन्द्रों व 32959 खरीद लायसेंस मिलरों द्वारा 20 दिनों में की जा चुकी है जबकि काग्रेस के कार्यकाल में 2015-16 में 90 दिनों में 6239कुन्तल 20 किलो धान की खरीद की जिसका भुगतान करने में 60 दिन का समय लिया जाता था जबकि आज 24 घण्टे के अंदर भुगतान किसानों के बैंक खातों में किया जा रहा है।अब तक मंडी याड केंद्र में 39 लाख रुपये का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। सभी धान केंद्रों में 888 पंजीकरण का होना एक कीर्तिमान स्थापित हो चुका है। विधायक ने कहा कि मंडी याड खरीद केंद्र पर एक भी लिखित शिकायत प्राप्त नही हुई है। विपक्ष खरीद केंद्र कर्मचारियों के साथ दुर्बयव्हार कर बाधाए उतपन्न कर बिचौलियों को मदद पहुचाने की चेष्टा कर रहा है जो स्वस्थ राजनीति का परिचायक नही है। विपक्ष आज अपनी जिम्मेदारी से भटका हुआ बिपक्ष है ,उसने सत्ता में रहते हुवे कभी किसान की सुध नही ली ,मोदी सरकार ने किसानों को किसान निधि प्रदान कर उनको सम्मान दिया। निम कोटिन खाद प्रदान कर खाद तस्करी पर रोक लगाई आज भी किसानों के बैंक खातों में सीधे धनराधि भेजी जा रही है उसे बिल व चैक झंझटों से मुक्ति प्रदान की है।निरीक्षण के दौरान मंडी परिषद के चेयरमैन मानसिह अधिकारी व विधानसभा मीडिया प्रभारी नरेन्द्र शर्मा ,विपीन काण्डपाल आदि उपस्थित थे।





