रामनगर – ग्राम पीरुमदारा हल्दूआ के समीप बीती देर रात्रि सड़क हादसे में भारतीय सेना जवान जो बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप की 59 यूनिट में तैनात था की सड़क दुर्घटना मे मौत हो गई। ग्राम पीरुमदारा के सैनिक विहार कॉलोनी निवासी देवेंद्र सिंह रावत की हुई सड़क हादसे में दर्दनाक मृत्यु यह सड़क हादसा बीती देर रात्रि लगभग 11:00 बजे के आसपास हुआ,जब वह पीरुमदारा नई बस्ती से अपने रिश्तेदार के वहां से एक विवाह समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें पीरुमदारा हिम्मतपुर के समीप बुरी तरह कुचल दिया। इस हादसे में उनकी दो बेटियां भी गंभीर रूप से घायल हो गई,जिन्हें घायल अवस्था में काशीपुर ले जाया गया उपचार के लिए जहां उनकी दोनों बेटियों का उपचार जारी,मृतक जवान बीते कुछ दिन पूर्व ही छुट्टी आये थे। 4 नवंबर को उन्होंने वापस ड्यूटी पर जाना था। वापस जाने से पहले ही यह हादसा हो गया और उनकी जान चली गई,मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मचा,वहीं क्षेत्र में शोक की लहर फैल गयी है।




