रामनगर-शहीद ए आजम भगत सिंह की याद में पांच दिवसीय कार्यक्रम की हुई शुरुआत।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – शहीद ए आजम भगतसिंह के जन्मदिवस के अवसर पर रचनात्मक शिक्षक मण्डल द्वारा 28 सितम्बर तक प्रतिदिन कार्यक्रम होंगे,आज कार्यक्रमों की विधिवत उद्वघाटन क्यारी में शिक्षक मण्डल द्वारा स्थापित प्रेमचंद स्मृति पुस्तकालय से हुई जहाँ सर्वप्रथम भगतसिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर और सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है व मेरा रंग दे बसंती चोला समेत अन्य देशभक्ति के गीतों को गाकर शुभारंभ किया गया।प्रतिभागी बच्चों में से दिलजीत राठौर,लक्की सती,श्रष्टि कांडपाल,पूजा सती ,रोहित दानी,यश कांडपाल ने भगतसिंह के जीवनशैली पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम आयोजक नवेंदु मठपाल ने कहा भगतसिंह न सिर्फ वीरता,साहस,देशभक्ति,दृढता ओर आत्मबलिदान के गुणों के सर्वोत्तम उदाहरण हैं,वरन वे अपने लक्ष्य के प्रति स्पष्टता,वैज्ञानिक,ऐतिहासिक दृष्टिकोण से सामाजिक समस्याओं के विश्लेशनवाले अद्भुत बौद्धिक क्रांतिकारी व्यक्तित्व के प्रतिरुप मे भी थे।संचालक भाष्कर सती ने कहा भगतसिंह ने जीवन के कुल 23 बर्ष ही पूरे किये।इनमें दो बर्ष जेल के भीतर व उसके पहले दो बर्ष बाहर के उनके जीवन में कर्मशीलता के दिन थे।विजेता बच्चों को पुरस्कार भी दिये गये।इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य दीप चन्द्र शास्त्री, प्रधान नवीन सती, सुभाष गोला,दिनेश सती,शंकर सती,मोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  निदेशक राजपाल लेघा के नेतृत्व में खनन क्षेत्र ने बनाया नया कीर्तिमान  
Ad_RCHMCT