रामनगर-श्री रामलीला कमेटी (रजि.)पायते वाली रामलीला मेे कोविड-19 के कारण इस वर्ष रामलीला मंचन के स्थान पर श्री रामचरितमानस पाठ एवं सायं प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र पर व्याख्यान (श्री दास रथी जी महाराज अयोध्यावासी के द्वारा) का आयोजन कर रही है,नियम और समय के लिए पढिये पूरी खबर।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – श्री रामलीला कमेटी (रजि.)
(पायते वाली रामलीला , स्टेट बैंक के सामने) मेे कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष रामलीला मंचन के स्थान पर दिनांक 17- 10- 2020 से श्री रामचरितमानस पाठ एवं सायं 9 बजे से प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र पर व्याख्यान (श्री दास रथी जी महाराज अयोध्यावासी के द्वारा) का आयोजन कर रही है । आप सभी निम्न नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रभु श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त करें ऐसा आपसे सविनय निवेदन है। सहायक प्रबंधक पुनीत अग्रवाल ने बतायाा की सभी को कोविड19 के नियमों का पालन करना होगा।

  1. दर्शक दीर्घा में केवल 175 श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था है। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा शासनादेश के अनुसार उसके पश्चात प्रवेश निषेध होगा।
  2. सभी आगंतुकों के लिए मास्क पहन कर आना अनिवार्य है ।
  3. सभी आगंतुकों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी , जिन का तापमान सामान्य से अधिक होगा उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा
  4. 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का दर्शक दीर्घा में प्रवेश निषेध रहेगा
  5. सभी से निवेदन है की कुर्सियां मार्किंग के अनुसार बिछाई जाएंगी उनका स्थान परिवर्तन ना करें ।
  6. कोविड-19 के दृष्टिगत शासन द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है
Ad_RCHMCT