रामनगर – स्कूल संचालकों द्वारा फीस के लिए अभिभावकों का मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न रोकने की मांग को लेकर अभिभावक संघ द्वारा प्रधानमंत्री जी को एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी विजय नाथ शुक्ल के माध्यम से भेजा। अभिभावक संघ द्वारा उपजिलाधिकारी विजयनाथ शुक्ल को दिये ज्ञापन में कहा कि देश में कोरोना महामारी के कारण सब कारोबार बंद होने से अभिभावकों को भारी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। और लॉकडाउन के दौरान देशभर में स्कूल मार्च से ही बंद है,लेकिन इस बीच सीबीएसई द्वारा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा शुल्क पूर्व में 750 से लेकर 1500 तक बढ़ा दिए गए हैं लेकिन रामनगर में प्राइवेट स्कूल संचालक द्वारा यह शुल्क 2000 रुपये वसूला जा रहा है, उन्होंने कहा कि कई प्राइवेट स्कूलों द्वारा 23 सितंबर को वार्षिक परीक्षा शुल्क की अंतिम तिथि बता कर अभिभावकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इस लॉकडाउन के दौरान की पूर्ण फीस तक मांगी जा रही है और साथ दबाव भी बनाया जा रहा है कि फीस जमा ना होने की दशा में परीक्षा फार्म भरने से वंचित किया जाएगा उन्होंने इस मामले में शासन-प्रशासन से स्कूलों पर कार्रवाई करने की मांग की है।ज्ञापन देने वालों मे अभिभावक संघ केअध्यक्ष ललित उप्रेती,सचिव संतोष पपनै,मीडिया प्रभारी नवीन सुनेजा, बलवंत नेगी,मनोज तिवारी, नमित अग्रवाल,विजय भास्कर बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।




