रामनगर-स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने,प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र को सुचारू एवं नियमित चलाने आदि मांगों को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा 26 अक्टूबर को संयुक्त चिकित्सालय रामनगर मे ध्यानाकर्षण धरना देने का लिया निर्णय।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने , प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र को सुचारू एवं नियमित चलाने , पूर्व में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों में काम कर रहे फार्मेसिस्ट एवं अन्य कर्मचारियों को नियमित करने, सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी को एम्स की तर्ज पर विकसित करने आदि मांगों को लेकर राज्य आंदोलनकारी मंच एवम देव भूमि विकास मंच द्वारा 26 अक्टूबर को रामनगर संयुक्त चिकित्सालय मे ध्यानाकर्षण धरना देने का निर्णय लिया है।
रानीखेत रोड स्थित फर्त्याल रेस्टोरेंट में राज्य आंदोलनकारी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रभात ध्यानी की अध्यक्षता एवं इंद्र सिंह मनराल के संचालन में हुई बैठक में हल्द्वानी महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक ने कहा कि पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह बदहाल है।जिसको लेकर वे विगत 1 साल से कुमाऊं मंडल के जनपदों के अस्पतालों के बाहर धरना आयोजित कर रहे । कुमाऊं के विभिन्न अस्पतालों से रैफर मरीजों को वेहतर इलाज न मिलने के कारण सुशीला तिवारी अस्पताल में जाने से डर रहे हैं तथा महंगे प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराने को मजबूर है ,उन्होंने कहा कि सुशीला तिवारी अस्पताल को एम्स की तर्ज पर विकसित किया जाए ,जिससे लोगों को निजी अस्पतालों , दिल्ली ,देहरादून बरेली उपचार हेतु न जाना पड़े । बैठक में लोक निर्माण विभाग द्वारा ऋषिकेश में शहीद स्थल को तोड़े जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया तथा राज्य आंदोलनकारियों द्वारा 30 अक्टूबर को देहरादून में किए जा रहे प्रदर्शन में कुमाऊं मंडल से भी बड़ी संख्या में राज्य आंदोलनकारियों द्वारा भागेदारी करने का निर्णय लिया ।
बैठक में देव भूमि विकास मंच के संयोजक मनमोहन अग्रवाल, राज्य आंदोलनकारी मंच के नवीन नैथानी , इंद्र सिंह मनराल, पान सिंह नेगी, योगेश सती, फजल खान, ,मोहन फर्त्याल,प्रभात ध्यानी, मोहन पाठक आदि थे।

Ad_RCHMCT