रामनगर-हाथियों का आतंक दिन दोपहरी में ही रौंदी किसानों की फसल,देखिये वीडियो।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर- मालधन शिवनाथपुर पुरानी बस्ती आमपोखरा रेंज में हाथियों का दिन दिहाड़े आतंक किसानों की धान की फसल को कैसे कर रहा बर्वाद देखे वीडियो।
आज दिन दोपहरी में ही एक जंगली हाथी शिवनाथपुर पुरानी बस्ती में किसानों के खेतों में घुस गयाा। हाथी ने किसानों की धान की खड़ी काटी गई फसल में जमकर आतंक मचाया। हाथी फसलो का तो नुकसान कर ही रहे हैं। उसके साथ ही लगभग एक महीने में दो ग्रामीणों को भी कुचल कर मार चुके हैं। दिन के उजाले में ही गांव में हाथियों की दस्तक से क्षेत्रवासी भयभीत हैं खड़ी व कटी फसल को बर्वाद कर रहे हाथी को किसानों द्वारा लगातार खेतो से निकालने का प्रयास किया गया लेकिन हाथी नही निकला। इस मामले की जानकारी किसानों द्वारा वन विभाग को दी गई सूचना मिलने पर तुरंत वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुँचे। किसानों व वन विभाग की कड़ी मस्कत के बाद लगभग तीन घण्टे बाद गजराज ने जंगल का रुख किया। तब जाकर किसानों व वन विभाग ने चेन की सांंस ली। वहीं इस मामले में विभाग तराई पश्चिमी के डीएफओ हिमांशु बागड़ी ने बताया कि हमारे द्वारा सूचना पर उस क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है, जिससे कोई अप्रिय घटना ना हो। साथ ही उस नर हाथी को उस क्षेत्र से बाहर भेजने की कार्रवाई भी की जा रही है।

Ad_RCHMCT