रामनगर – विकास खण्ड के ग्राम पटरानी क्षेत्र में 2 दिन पूर्व घर से लापता एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से हडकंप मच गया।बताया जा रहा है व्यक्ति को हाथी ने मौत के घाट उतारा । घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। तराई पश्चिमी वन प्रभाग की आम पोखरा रेंज के अंतर्गत ग्राम कारगिल पटरानी निवासी नैन राम उम्र लगभग 70 वर्ष पुत्र वीर राम,2 दिन पूर्व घर से बिना बताए लापता हो गया था। परिजनों द्वारा उनकी काफी खोजबीन की गई लेकिन कोई पता नहीं चला बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह उक्त अधेड़ व्यक्ति का शव ग्राम शिवनाथपुर प्लॉट नंबर 34 में पड़ा हुआ, कुछ ग्रामीणों ने देखा जिसकी सूचना ग्रामीणों ने परिजनों को देने के साथ ही वन विभाग व पुलिस को दी।सूचना पर आम पोखरा के रेंजर विपिन डिमरी व मालधन पुलिस चौकी इंचार्ज जगबीर सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव को कब्जे में लेने की कार्रवाई की। रेंजर डिमरी ने बताया कि नैनराम की मौत हाथी के हमले से हुई है घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तो वही ग्रामीणों में गांव में हाथी के आतंक को लेकर दहशत भी बनी हुई है। पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है।




