रामनगर-8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की तैयारी हेतु महिला एकता मंच द्वारा ग्राम सुन्दरखाल में एक बैठक का किया आयोजन।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर
8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की तैयारी हेतु महिला एकता मंच द्वारा ग्राम सुन्दरखाल में एक बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें महिलाओं ने 8 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने तथा अन्य मांगों को लेकर रामनगर तहसील पर धरना-प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया। ये कार्यक्रम 4 मार्च को दिन में 11 बजे से आयोजित किया जायेगा।

बैठक का संचालन करते हुए कौशल्या ने कहा कि 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हम महिलाओं का अपना दिन है। परंतु भारत सरकार ने इस दिन अवकाश घोषित नहीं किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार वर्ष भर में डेढ़ दर्जन से अधिक सार्वजनिक अवकाश घोषित करती है परंतु महिलाओं, के लिए एक भी दिन का अवकाश घोषित नहीं किया गया है, ये सरकार की पुरुष प्रधान मानसिकता का परिचायक है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, चारधाम में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

मंच की संयोजक ललिता रावत ने कहा कि आज हम महिलाओं को जो भी नाम मात्र की आजादी मिली है वह हमारी पूर्वज महिलाओं के संघर्षों की ही देन है। उन्होंने कहा कि एक तरफ देश के संविधान में महिलाओं के लिए बराबरी का अधिकार दर्ज है वहीं दूसरी तरफ देश की सरकार हम महिलाओं के साथ भेदभाव करती है। विभिन्न पदों जैसे आंगनवाड़ी, भोजन माता, आशा कार्यकर्ता आदि को न्यूनतम वेतन तक नहीं दिया जाता है। इस वर्ष के बजट में सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण का बजट बहुत कम कर दिया गया है। हम सरकार से मांग करते हैं कि आशा वर्कर आंगनवाड़ी, भोजन माता को न्यूनतम वेतन दिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉    हल्द्वानी में राजनाथ सिंह बोले: ‘धाकड़ और धुरंधर’ हैं मुख्यमंत्री धामी!

दीपा देवी ने कहा कि हम महिलाओं के साथ सरकार द्वारा सौतेला व्यवहार किया जाता है हमें एकजुट होकर अपने हक अधिकारों के लिए आवाज उठानी चाहिए।
सरस्वती जोशी ने कहा कि विधवा, वृद्धा व परित्यक्ता पेंशन तथा विकलांग पेंशन आदि को बढ़ाकर न्यूनतम 5000 रूपये मासिक किया जाये।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट विस्तार: 4 साल बाद 5 विधायकों को मिला मंत्री पद

बैठक में शामिल मंजू देवी नीमा कमला देवी पुष्पा देवी ,रेखा, आशा विमला देवी ,लक्ष्मी भगवती देवी , रूपा देवी ,कौशल्या देवी चंद्रा ,उमा, पुष्पा ,संतोषी ,भगवती मधू ,दीपा देवी, मोहनी देवी, मुन्नी देवी मीरा देवी,

Ad_RCHMCT