श्री गंगोत्री (उत्तरकाशी)-विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट आज शीतकाल हेतु हुए बंद।

ख़बर शेयर करें -

श्री गंगोत्री (उत्तरकाशी)/ बदरीनाथ – विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट आज 12 बजकर .15 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद हो गये हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रांसी में बजट पूर्व संवाद: जनभागीदारी से बनेगा जनहितकारी बजट – मुख्यमंत्री धामी

आज अन्नकूट- गोवर्द्धन पूजा के पर्व पर विधिवित पूजा अर्चना कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए। इस यात्रा वर्ष साढ़े तेईस हजार श्रद्धालुओं ने मां गंगा के दर्शन किए।कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास मुखबा के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हैली सेवा की घोषणा और चारधाम तैयारी—सीएम धामी ने गिनाईं बड़ी उपलब्धियां

इस अवसर पर गंगोत्री मंदिर समिति अध्यक्ष सुरेश सेमवाल, दीपक सेमवाल,राजेश सेमवाल, हरीश सेमवाल सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। कपाट बंद होने तथा उत्सव डोली के प्रस्थान के दौरान सोशियल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में विकास कार्यों की समीक्षा, विधायक ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Ad_RCHMCT