हल्द्वानी – लक्ष्मण सिंह (सेवानिवृत्त फौजी) निवासी- चांदमारी, काठगोदाम जनपद नैनीताल द्वारा थाना बनभूलपुरा में सूचना दी कि दिनांक 27 अगस्त 2020 को वह काठगोदाम स्थित भारतीय स्टेट बैंक से अपने पेंशन के रुपए निकालकर घर जाने के लिए एक ऑटो बुक किया।जिसमें चालक के अलावा और कोई व्यक्ति नहीं बैठा था।ऑटो चालक द्वारा सैनिटाइजर छिड़कने के बहाने उनके ऊपर नशीले पदार्थ का छिड़काव कर दिया, जिसके कुछ समय पश्चात वह बेहोश हो गया। तथा बेहोशी का फायदा उठाकर ऑटो चालक द्वारा उसके पास निकाली गई नकदी ₹18000, आधार कार्ड तथा एक मोबाइल तथा अन्य दस्तावेज छीनकर बनफूलपुरा क्षेत्र अंतर्गत गौलापुल पर छोड़कर फरार हो गया।
जिस संबंध में थाना बनभूलपुरा में तत्काल f.i.r. no- 349/2020, धारा-328,392 IPC के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस ने इस पर कार्यवाही करते हुए सेवानिवृत्त फौजी के साथ हुई उक्त लूट की वारदात के अनावरण एवं नगदी बरामदगी के संबंध में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील कुमार के नेतृत्व में थाना स्तरीय टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा घटना की गहनता से जांच करते हुए भारतीय स्टेट बैंक काठगोदाम से गौलापुल जाने वाले विभिन्न मार्गो मैं लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज को चेक किया गया ,साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ करते हुए हल्द्वानी क्षेत्र अंतर्गत संचालित विभिन्न ऑटो चालको से जानकारी एकत्रित की गई। परिणाम स्वरूप आज को पूर्व फौजी के साथ हुई लूट की वारदात को अंजाम देने वाले अभियुक्त मूलनिवासी- मोहल्ला चौधरी सिवाना थाना कोतवाली शहर जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश, हाल-निवासी काबुल का बगीचा, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल उम्र 38 वर्ष को शनि बाजार क्षेत्र बनभूलपुरा से मय लूट के सामान के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद वादी लक्ष्मण सिंह पूर्व फौजी से लूटे हुए ₹12000 नगद आधार कार्ड एवं पूर्व फौजी के पेंशन से संबंधित दस्तावेज बरामद किए। पुलिस पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि सेवानिवृत्त फौजी से लूटे गए ₹18000 में से उसके द्वारा ₹6000 खर्च कर दिए गए तथा लूटा गया मोबाइल घटना के दिन ही रास्ते में कहीं गिर गया।पुलिस टीम में उ0नि0 कृपाल सिंह,अनिल शर्मा,आरक्षी परवेज अली(थाना बनभूलपुरा) सम्मिलित रहे।




