हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में 2 डॉक्टर ने दिया इस्तीफा

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी के मेडिकल कॉलेज में एक तो वैसे ही डॉक्टरों की कमी है और ऊपर से डॉक्टरों के इस्तीफे को लेकर एक खबर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी में भी अब डॉक्टरों की कमी होने लगी है। यहां पर चार डॉक्टरों के इस्तीफा देने के बाद मरीजों को और ज्यादा परेशानी होने लगी है।

यह भी पढ़ें 👉  अक्षय तृतीया पर खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा की होगी शुरुआत

बताया जाता है कि मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के डा. यतींद्र, डा. नताशा ने इस्तीफा दिया है। जबकि एनेस्थीसिया विभाग, बाल रोग विभाग से भी एक-एक डाक्टर ने भी इस्तीफे के लिए नोटिस भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 21 मार्च को बड़ा आयोजन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट


उल्लेखनीय है कि हल्द्वानी मेडिकल कालेज में इलाज के लिए पूरे कुमाऊं के लोग आते हैं। यूपी के मुरादाबाद और रामपुर से भी मरीज यहां पर इलाज को आते हैं। जानकारी के अनुसार मेडिसिन विभाग में 30 डाक्टर होने चाहिए। यहां पर अब अब केवल 4 डॉक्टर ही रह गए हैं।

Ad_RCHMCT