ड्रीम 11 में अल्मोड़ा के युवक बने रातो रात करोड़पति

ख़बर शेयर करें -

ड्रीम 11 से लोग रातोरात करोड़पति बन रहे है। इस बार लगातार उत्तराखंड से लोग आईपीएल में टीम बनाकर करोड़पति बन रहे है। पहले पिथौरागढ़ में चाय बेचने वाले करोड़पति बने। उसके बाद भिकियासैंण के युवक ने 2 करोड़ जीते । अब चौखुटिया के मुकेश नेगी ने एक करोड़ जीतकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मुकेश की जीत के बाद परिवार में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग, राहुल दरम्वाल के नेतृत्व में युवाओं ने CMS को सौंपा ज्ञापन

बता दें कि अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया निवासी मुकेश नेगी ने आईपीएल क्रिकेट के dream 11 में टीम बनाकर एक करोड़ रूपए जीते हैं। रविवार को मुकेश को लखनऊ सुपर जाइंट व दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए आईपीएल मैच में वह पहले स्थान पर आए। जिसमें उन्होंने एक करोड़ रूपए जीते हैं। अब तीस लाख रूपए मनोरंजन टैक्स काटकर उन्हें सत्तर लाख रूपया मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  तकनीकी शिक्षा में बड़ा बदलाव: उत्तराखंड में बनेंगे 5-6 'टेक्निकल एजुकेशन हब'; मुख्य सचिव ने दिए AI-इंडस्ट्री आधारित रोडमैप और ओवरसीज प्लेसमेंट के निर्देश


मुकेश ने बताया कि उन्होंने मैच में बीस टीमें बनाई थी जिसमें 19वीं टीम में 410.25 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहे। मुकेश नेगी वर्तमान में ओरेकल कारपोरेशन नोएडा में टेक्लिकल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। मुकेश के जीतने से परिवार में खुशी का माहौल है।

Ad_RCHMCT