भीमताल: मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ‘प्रगति पोर्टल’ का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, विकास योजनाओं की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश

ख़बर शेयर करें -

शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे की उपस्थिति में विकास भवन सभागार में प्रगति पोर्टल संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुवा।
इस दौरानराज्य वित्त, केन्द्रीय वित्त व जिला योजना से मिलने वाली धनराशि की भी समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने
बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं की प्रगति विस्तारपूर्व जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जिला विकास अधिकारी नैनीताल से विधायक निधि, मनरेगा तथा अन्य विकास मदों से संचालित योजनाओं की वर्तमान स्थिति एवं पोर्टल पर डाटा अपलोडिंग के संबंध में जानकारी ली।इसके अतिरिक्त सहायक परियोजना निदेशक डीआरडीए से सांसद निधि, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), प्रधानमंत्री आवास योजना जल जीवन मिशन व अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी योजनाओं की संपूर्ण जानकारी को समयबद्ध रूप से प्रगति पोर्टल पर अपलोड की जाए, जिससे विकास कार्यों की पारदर्शिता एवं निगरानी सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  NEET UG 2026 Re-Exam: उत्तराखंड सरकार का बड़ा तोहफा! नीट अभ्यर्थियों के लिए बस सफर बिल्कुल मुफ्त

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर प्रगति पोर्टल को जनपद एनआईसी वेबसाइट पर अपलोड कराया जाए, ताकि विकास कार्यों एवं राज्य वित्त तथा केंद्रीय वित्त व जिला योजना से प्राप्त सहायता धनराशि का संपूर्ण लेखा-जोखा सह समय उपलब्ध रह सके।
उन्होंने कहा कि योजनाओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग एवं डिजिटल कार्य योजना भी सुनिश्चित करें अभिलेखीकरण से शासन स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी होगी। साथ ही समस्त विभागों के आईडी एवं पासवर्ड नंबर भी दिया गया जनपद स्तरीय संबंधित विभागअध्यक्ष एवं विकासखंडो से संबंधित कर्मचारियों को ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण भी दिया गया ।
बैठक में अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी मुकेश नेगी जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद जायसवाल जिला पंचायतीराज अधिकारी सुरेंद्र प्रकाश बैनी जिला निबंधक सहकारिता डीएस नपच्याल व जिला स्तरीय अधिकारी व विभागों के पटल सहायक उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT