यहां महिला को उठा ले गया बाघ,इलाके में दहशत

ख़बर शेयर करें -

खटीमा। यहां महिला को बाघ ने अपना शिकार बना लिया। वह जंगल में शौच को गई हुई थी। घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। महिला की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सनसनीखेज हत्या: पीछा करने वाले युवक ने युवती का रेता गला

जानकारी के अनुसार खटीमा के तराई पूर्वी वन प्रभाग के सुरई रेंज के नबदिया गांव में जंगल में शौच को गई एक महिला को बुधवार सुबह बाघ उठा ले गया। घटना से ग्रामीणों में दहशत मच गई है। घटनास्थल पर खून मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में निवेश का बड़ा रिकॉर्ड: 1 लाख करोड़ से ज्यादा एमओयू की ग्राउंडिंग

सूचना मिलने पर सुरई रेंज की टीम घटनास्थल पर पहुंची। वन क्षेत्र अधिकारी आरएस मनराल ने बताया कि एक टीम को मौके पर भेज दिया है, दूसरी टीम को रवाना किया जा रहा है। बख्तरबंद ट्रैक्टर के साथ वनकर्मी शव की खोजबीन कर रहे हैं।

Ad_RCHMCT