यहां हुआ हादसा- अनियंत्रित वाहन ने अधेड़ को मारी टक्कर, मौत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। घूमने निकले अधेड़ को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की जनसभा में रक्षा मंत्री का आगाज, देखें सीधा प्रसारण

जानकारी के अनुसार रामपुर रोड गन्ना सेंटर निवासी 63 वर्षीय जगदीश चंद्र बीती देर शाम रामपुर रोड पंचायत घर के पास टहल रहे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  दो शादियों के बीच फंसी जिंदगी, पहली पत्नी की कर दी हत्या

आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्य घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Ad_RCHMCT