कार्रवाई- अवैध अतिक्रमण को नगर निगम ने किया ध्वस्त

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। नगर निगम की टीम ने मलिक के बगीचे में एक बार फिर अतिक्रमण ढहाया है। यहां पहले भी कार्रवाई की गई थी लेकिन फिर अतिक्रमण हो गया। प्रशासन को ठेंगा दिखाकर छोटे-छोटे प्लाट काटकर बेच दिए। एक नया मकान भी बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  तीन महीने की मासूम के सामने युवक ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप

नगर निगम की टीम ने एक दीवार को तोड़ दिया। पहले तोड़ी गई बिल्डिंग को जमीदोंज कर दिया। नगर निगम ने मलिक के बगीचे में अतिक्रमण को करीब आठ महीने पहले तोड़ा था। इसके बाद नगर निगम ने इसकी तरफ को झांक कर नहीं देखा। अतिक्रमणकारियों ने यहां दो छोटे-छोटे प्लाट बनाकर बेच दिए। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के पास इसकी शिकायत आई थी।

यह भी पढ़ें 👉  कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक सवार युवक की मौत

नगर आयुक्त के पास मामला गया तो नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ रविवार को मौके पर पहुंची। टीम ने यहां पर तोड़े गए अतिक्रमण को दो जेसीबी और 10 मजदूरों की मदद से पूरी तरह ढहा दिया। अभी मकान को नहीं तोड़ा गया है। सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने बताया कि सोमवार को नगर निगम यहां पर ताड़बाड़ करेगा। 

Ad_RCHMCT