शीतला मंदिर में भगदड़: 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

ख़बर शेयर करें -

बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ, जब दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव स्थित शीतला मंदिर में भगदड़ मच गई। इस दर्दनाक घटना में 8 श्रद्धालुओं की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। सभी मृतक महिलाएं बताई जा रही हैं।

घटना उस समय हुई जब चैत माह के अंतिम मंगलवार के मौके पर मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे। अनुमान के मुताबिक, करीब 25 हजार से अधिक लोगों की भीड़ जमा थी। इसी दौरान किसी व्यक्ति के शोर मचाने से अफरातफरी फैल गई और स्थिति अचानक भगदड़ में बदल गई।

यह भी पढ़ें 👉  2 करोड़ से बनने वाली 6 सड़कों और शहीद स्मृति द्वारका महापौर दीपक बाली ने किया शिलान्यास

हादसे के बाद इलाके में गुस्सा और तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मंदिर प्रबंधन और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इतनी बड़ी भीड़ के बावजूद न तो पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था थी और न ही भीड़ नियंत्रण के उचित इंतजाम किए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का भव्य शुभारंभ, 2.74 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मामले की जांच जारी है।

मंदिर के पुजारी के अनुसार, अत्यधिक भीड़ के कारण कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी और कुछ श्रद्धालुओं का ब्लड प्रेशर भी गिर गया। उन्होंने यह भी बताया कि एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच सकी, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर में जुटा कृषि दिग्गजों का महाकुंभ: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम धामी ने किया 'एलुमनाई मीट' का उद्घाटन; छात्रों संग की धान की रोपाई

इस घटना पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुख जताते हुए कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता दे रही है और घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था की गई है।

इस हादसे ने एक बार फिर धार्मिक स्थलों पर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की कमी को उजागर कर दिया है। प्रशासन ने जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Ad_RCHMCT