कानून-व्यवस्था पर मुख्यमंत्री कड़ा रुख, ये अफसर सस्पेंड

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में हालिया कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा। उनके निर्देश पर सोबन सिंह उप, उप आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 मसूरी, और उपनिरीक्षक अशोक कुमार, प्रभारी कुठालगेट चौकी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए करता है प्रेरित: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रदेशभर में व्यापक चेकिंग अभियान चलाने और रोड रेज, फायरिंग तथा देर रात तक चलने वाली अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक कहा कि आम जनता की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों या कर्मचारियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सीमांत उत्तरकाशी का किया सघन दौरा: चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी की सामरिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा; महिला स्वयं सहायता समूहों और मेधावी छात्रों को किया प्रोत्साहित

इसी क्रम में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में गृह और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सख्त दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने देहरादून शहर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस गस्त बढ़ाने, पीक ऑवर में थानेदारों को पेट्रोलिंग बढ़ाने और डे–नाइट पेट्रोलिंग के साथ मॉर्निंग पेट्रोलिंग को भी सघन करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण

इसके अलावा, बार और रेस्टोरेंट के क्लोजिंग टाइम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने, अवैध बार संचालकों पर सख्त कार्रवाई और सप्ताहांत में पार्टी तथा हुड़दंगियों को अड्डा बनने से रोकने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने खुले होम स्टे की निगरानी, होम स्टे मैपिंग और किरायेदारों तथा पीजी निवासियों के सघन सत्यापन की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

Ad_RCHMCT