तीन महीने की मासूम के सामने युवक ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवक ने अपनी पत्नी और तीन महीने की मासूम बच्ची को कमरे में बंद कर दिया था।

यह घटना राजधानी देहरादून के रायपुर क्षेत्र के सुन्दरवाला इलाके की है। पुलिस को सिटी कंट्रोल रूम के जरिए सूचना मिली कि सुन्दरवाला निवासी 24 वर्षीय शुभम, पुत्र नरेंद्र सिंह, ने अपने घर में खिड़की की ग्रिल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  ’भारत दर्शन' से छात्रों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; देवप्रयाग के 68 मेधावी छात्रों से की भेंट

मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने युवक को फंदे से नीचे उतारकर फर्श पर लिटा रखा था। तुरंत 108 एम्बुलेंस बुलाई गई, लेकिन जांच के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस की फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फोटो व वीडियो के माध्यम से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक ने नवंबर 2024 में प्रेम विवाह किया था और वह ड्राइविंग का कार्य करता था। साथ ही पत्नी के साथ विवाद की बात भी सामने आई है।

Ad_RCHMCT