उत्तराखंड: उपखंड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर ‌भ्रष्टाचार का मामला उजागर हुआ है। इस पर विजिलेंस ने बड़ा प्रहार किया है। टीम ने ट्रैप करते हुए उप खंड शिक्षा अधिकारी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है।

यह कार्रवाई राजधानी देहरादून जिले के डोईवाला विकासखंड में की गई है। उपखंड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट को नेपाली फार्म के पास घूस लेते दबोचा गया, जिसके बाद उसे रायवाला कोतवाली ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अक्षय तृतीया पर गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ।

जानकारी के अनुसार, धनवीर सिंह बिष्ट ने ऋषिकेश क्षेत्र के एक स्कूल को ग्रेड देने के नाम पर 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने इस बारे में विजिलेंस को सूचना दी, जिसके बाद टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में गर्मी का प्रकोप जारी, ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना, तापमान सामान्य से अधिक।

ट्रैप के दौरान अधिकारी अपनी निजी गाड़ी से रिश्वत लेने नेपाली फार्म पहुंचे। जैसे ही उन्होंने नोट लिया, विजिलेंस टीम ने उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और मामले में जल्द ही जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Ad_RCHMCT