आदित्य कटारिया बने किसान एकता संघ उत्तराखंड युवा के प्रदेश अध्यक्ष तो अनिल चौधरी कुमाऊ मंडल अध्यक्ष।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

आदित्य कटारिया बने किसान एकता संघ उत्तराखंड युवा के प्रदेश अध्यक्ष,साथ ही अनिल चौधरी कुमाऊ मंडल अध्यक्ष,नंदलाल चौधरी उपाध्यक्ष व देशराज बने प्रदेश सचिव।

रामनगर-विकास खण्ड के पीरूमदारा स्थित एक होटल मैं किसान एकता संघ की बैठक हुई जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने की व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान मुख्य अतिथि रहे।

संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित प्रमोद शर्मा ने किया। कार्यक्रम में रामनगर क्षेत्र से आए किसानों ने बड़ी संख्या में किसान एकता संघ की सदस्यता ग्रहण की इसके पश्चात संगठन का विस्तार करते हुए

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट विस्तार: 4 साल बाद 5 विधायकों को मिला मंत्री पद

राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान ने किसान एकता संघ मैं आए नेताओं ने किसानों की समस्या के लिए संघर्ष करने की बात पर जोर दिया और कहा की किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने कहा की सरकार को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाना पड़ेगा आए दिन केंद्र सरकार नए नए कानून लाकर किसानों का दमन कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 21 मार्च को बड़ा आयोजन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट

जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा नवनियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य कटारिया ने कहां की किसान देश का अन्नदाता है सरकार को किसानों की फसल का उचित दाम देना चाहिए।

किसान खुशहाल होगा तभी देश खुशहाल हो सकेगा इसके पश्चात सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया और सभी ने किसान के हक में लड़ाई लड़ने की शपथ ली।

यह भी पढ़ें 👉  कौन बना सबसे ताकतवर मंत्री? विभागों के बंटवारे ने खोले कई बड़े राज

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती गीता भाटी, प्रदेश अध्यक्ष यूपी वंदना चौधरी,उत्तराखंड के संयोजक बबली कसाना , सुखविंदर सिंह , दीपक पाल , महावीर रावत , धीरू चौहान , सुमित लोहनी , राहुल डंगवाल , नवजोत सिंह ग्रेवाल , अमृत दोसांज , प्रदीप चौधरी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।।

Ad_RCHMCT