उत्तराखंड में हो सकता है प्रशासनिक फेरबदल, बड़े बदलाव की उम्मीद

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में प्रशासनिक व्यवस्था में जल्द ही बड़े बदलाव हो सकते हैं। नए मुखिया बनने के बाद शासन में तैनात वरिष्ठ नौकरशाहों के प्रभारों में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। मुख्यमंत्री धामी इसी महीने प्रशासनिक फेरबदल को अंजाम दे सकते हैं।

नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ, राज्य सरकार प्रशासनिक फेरबदल को लागू करने की तैयारी कर रही है। वरिष्ठ नौकरशाह आनंद बर्धन के मुख्य सचिव बनने के बाद उनके विभागों का आवंटन अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को किया जा सकता है। शासन में तैनात तीन प्रमुख सचिव – आरके सुधांशु, एल फैनई और आर मीनाक्षी सुंदरम – को प्रमुख विभागों का प्रभार दिया जा सकता है। बर्धन के सीएस बनने से खाली हुए उनके विभागों का बंटवारा इन तीनों सचिवों के बीच हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नशे में टल्ली युवकों ने मचाया कहर, पुलिस से भी की हाथापाई

इसके अलावा, शासन में तैनात सचिवों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। अपर सचिव से सचिव पद पर पदोन्नत हुए अधिकारियों को भी कुछ महत्वपूर्ण विभाग दिए जा सकते हैं, जिनकी जिम्मेदारी अभी कुछ ही विभागों तक सीमित है। अपर सचिव स्तर पर भी कुछ अधिकारियों के प्रभार में बदलाव हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नशा मुक्त उत्तराखंडः हल्द्वानी में चरस समेत दो तस्कर गिरफ्तार

राज्य प्रशासन के अलावा, कुछ जिलों में जिलाधिकारियों के स्थानांतरण की भी चर्चाएं हैं। गढ़वाल और कुमाऊं के कुछ जिलों के जिलाधिकारियों को इधर से उधर किया जा सकता है।

Ad_RCHMCT