लंबे इंतजार के बाद नैनीताल जिला पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित, दीपा दर्मवाल बनीं अध्यक्ष

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। लंबे विवादों और प्रशासनिक प्रक्रिया के बाद आखिरकार नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। अध्यक्ष पद पर दीपा दर्मवाल को चुना गया है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की देवकी बिष्ट ने जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई — 200 लीटर कच्ची शराब बरामद, 1000 किलों लाहन नष्ट, तीन गिरफ्तार, वीडियो

चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही देर रात को वोटों की गिनती कर ली गई थी। हालांकि, तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से परिणामों की औपचारिक घोषणा पर अस्थायी रोक लगा दी गई थी। मतगणना के बाद सभी मतों को सुरक्षित रखा गया था। मंगलवार को प्रशासन ने औपचारिक रूप से नतीजों की घोषणा करते हुए दोनों विजेताओं के नाम सार्वजनिक किए।

यह भी पढ़ें 👉  जेल से छूटा और फिर फर्राटाः  हल्द्वानी पुलिस के जाल में फंस गया नशा तस्कर

चुनाव का परिणाम:

अध्यक्ष, जिला पंचायत नैनीताल: दीपा दर्मवाल

उपाध्यक्ष, जिला पंचायत नैनीताल: देवकी बिष्ट (कांग्रेस)

इस चुनाव को लेकर जिले में लंबे समय से राजनीतिक खींचतान और चर्चाएं जारी थीं। अब परिणाम सामने आने के साथ ही पंचायत स्तर पर नए नेतृत्व का गठन हो गया है। स्थानीय स्तर पर इन परिणामों को राजनीतिक संतुलन में बदलाव के रूप में भी देखा जा रहा है।

Ad_RCHMCT