एचएमटी परिसर पहुंचकर सीएम धामी ने किया निरीक्षण,कहीं यह बात

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी के दौरे पर पहुंचे जिस पर आज सुबह मुख्यमंत्री धामी के द्वारा मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सुबह रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री परिसर का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान सीएम के साथ जिले के सभी बड़े अधिकारी मौजूद रहे, निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एचएमटी परिसर के लिए उत्तराखंड सरकार जल्दी मास्टर प्लान तैयार करेगी, इसके अलावा 45 एकड़ जमीन के लिए उद्योग और अन्य क्षेत्रों के लिहाज से बेहतर संभावनाओं की तलाश भी जारी है, सीएम के मुताबिक केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड सरकार को एचएमटी की 45 एकड़ जमीन हस्तांतरित किया जाना उत्तराखंड के लिए बड़ी सौगात है, जिसका राज्य सरकार बेहतर उपयोग करेगी।

रानीबाग जमीन को लेकर अलग अलग बाते सियासत में चल रही है दोनो सांसद अनिल बलूनी अजय भट्ट केंद्र सरकार को जमीन दिए जाने पर आभार प्रकट कर चुके है दोनो ही राजनेता सहित राज्य के मुखिया ने रानीबाग जमीन को लेकर केंद्र सरकार से उत्तराखंड को जमीन देने का अनुरोध किया था

रानीबाग में एचएमटी कभी यहां उद्योग के रूप में अपना काम किया करती थी उस समय एचएमटी बंद होने के बाद हजारों कर्मी बेरोजगार हो गए थे लेकिन अब इस जमीन पर राज्य सरकार नया उद्योग लगाएगी या फिर नया मास्टर प्लान तय करने के बाद एक नया सिडकुल कुमायू मंडल में बन जाने से विकास आधार शिला बनेगी फिलहाल उत्तराखंड सरकार को इस बारे में फैसला लेना है मंगलवार को सी एम पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी मेयर सहित अफसरों के साथ रानीबाग एचएमटी जमीन का निरीक्षण किया है

Ad_RCHMCT