यहां ट्रैकिंग पर गए लोग, भूले रास्ता, एसडीआरएफ ने खोजा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में कई बार लोग ट्रेकिंग के लिए पहाड़ों पर चले जाते हैं लेकिन अंधेरा होने की वजह से कई बार जंगलों में रास्ते में खो जाते हैं इसी क्रम में एक बड़ी खबर देहरादून से सामने आ रही है यहां के कोटि ढलानी – भद्रराज में ट्रैकिंग के दौरान भटके पांच युवाओं को एसडीआरएफ ने तलाश कर लिया है। ये सभी अलग अलग इलाकों के रहने वाले बताए जा रहें हैं।

यह भी पढ़ें 👉  टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी; विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की


जानकारी के मुताबिक पांच लोगों का एक दल ट्रैकिंग के लिए निकला। ये दल कोटि ढलानी- भद्रराज इलाके में ट्रैकिंग के लिए निकले।

इस दल को जंगल में रास्ता नहीं मिला और वो रास्ता भटक गए। इसके बाद दल ने एसडीआरएफ को सूचना दी। एसडीआऱएफ ने तत्काल मौके पर सर्च ऑपरेशन शुरु किया और दल को तलाश लिया। ये दल जंगलों में खो गया था। इसके बाद दल के सदस्यों को सकुशल वापस लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पीएनजी पाइपलाइन विस्तार की समीक्षा: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में कार्य पूरे करने और स्पष्ट भूमि नीति बनाने के निर्देश


दल में शामिल थे ये – यश चौधरी, तरुणा तोमर, सूरज सिंह, प्रवीण सिंह, अंकिता।

Ad_RCHMCT