उत्तराखंड निकाय चुनाव: मतदान के बाद मतपेटी में बंद हुआ प्रत्याशियों का भविष्य

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में गुरुवार को नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गए। मतदान सुबह 8 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक चला। राज्यभर में 100 नगर निकायों के लिए मतदान हो रहा था, जिसमें 11 नगर निगम, 43 नगर पालिकाएं और 46 नगर पंचायतें शामिल थीं। इस चुनाव में कुल 5405 प्रत्याशी विभिन्न पदों पर चुनावी मैदान में थे, जिनमें मेयर, अध्यक्ष और वार्ड सदस्य/पार्षद के पदों के उम्मीदवार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का खेल जारी: इन इलाकों में बर्फबारी और बारिश के आसार

निर्वाचन आयोग ने चुनाव के सुचारू आयोजन के लिए 16,284 कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात किया है, जबकि राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 25,800 पुलिसकर्मियों को चुनाव ड्यूटी पर लगाया गया। नगर निगमों में मेयर पद के लिए 72 प्रत्याशी थे, जबकि नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों के लिए 445 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ों में मौसम का ट्विस्ट: उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी!

इस चुनाव में लालकुआं में 83.12 प्रतिशत मतदान हुआ, जो एक अभूतपूर्व आंकड़ा है और इससे मतदान के प्रति लोगों की जागरूकता और उत्साह का पता चलता है। नैनीताल जिले में भी मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक चल रही थी, जहां 5 बजे के बाद भी मतदाता लंबी कतारों में खड़े नजर आए। हालांकि, चुनाव प्रक्रिया को समाप्त करने के लिए प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों पर गेट बंद कर दिए और आवाजाही रोक दी।

यह भी पढ़ें 👉  मेहंदी समारोह के दौरान चली गोली, महिला गंभीर रूप से घायल

राज्यभर में अब तक 4 बजे तक 56.81 प्रतिशत मतदान हो चुका था। विभिन्न जिलों में मतदान का प्रतिशत इस प्रकार रहा:

अल्मोड़ा: 56.01% बागेश्वर: 57.71% चमोली: 58.92% चंपावत: 56.76% देहरादून: 51.56% हरिद्वार: 60.85% नैनीताल: 55.03% पौड़ी: 52.01% पिथौरागढ़: 55.34% रुद्रप्रयाग: 62.72% टिहरी: 53.63% उधम सिंह नगर: 59.08% उत्तरकाशी: 58.12%जबकि अभी मतदान के अंतिम आंकड़े आने का इंतजार किया जा रहा है।

Ad_RCHMCT