नगर निकाय चुनाव के दौरान हिंसक झड़प, वीडियो हुआ वायरल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव  शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए, लेकिन देहरादून जिले के मसूरी से एक हिंसक घटना सामने आई है। मसूरी के वार्ड नंबर-6 के पोलिंग बूथ पर मतदान के दौरान मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

जानकारी के अनुसार, पोलिंग एजेंट और एक मतदाता के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो जल्द ही मसूरी नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर तक बढ़ गया। दोनों के बीच हाथापाई हुई, और इस दौरान कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा: सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस को मौके पर आकर हस्तक्षेप करना पड़ा। हालांकि, दोनों पक्ष किसी भी तरह की समझौते के लिए तैयार नहीं थे। पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए स्थिति पर काबू पाया। मसूरी कोतवाल ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामायण काल की विरासत संजोएगी सरकार: थलीसैण के श्रृंग ऋषि आश्रम का होगा जीर्णोद्धार, पैठाणी स्थित ताराकुंड का भी होगा सौंदर्यीकरण

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, यह विवाद एक प्रत्याशी के पोलिंग एजेंट द्वारा मतदाता से कुछ आपत्तिजनक शब्द कहने से शुरू हुआ था। बाद में निर्दलीय प्रत्याशी के बेटे ने मामले में हस्तक्षेप किया और हाथापाई बढ़ा दी, जिससे स्थिति और भी बिगड़ गई।

Ad_RCHMCT