रामनगरः संदिग्ध परिस्थिति में युवक ने की आत्महत्या, परिजनों में कोहराम

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या का मामला मामला प्रकाश में आया है। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

जानकारी के अनुसार पुछड़ी गांव में 26 वर्षीय युवक विनेंद्र सिंह कोहली ने आत्महत्या कर ली। यह घटना तब घटी जब विनेंद्र के परिजन किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। जब वे लौटे, तो उन्होंने देखा कि उनका बेटा अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

 दरवाजा तोड़ने पर विनेंद्र को गंभीर हालत में पाया गया। परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक घटना से परिवार में गहरा शोक है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विनेंद्र ने यह कदम क्यों उठाया। 

Ad_RCHMCT