पिथौरागढ़ के इस इलाके में एक और सड़क हादसा, इस बार दो लोगों की हुई मौत, एक हफ्ते पहले भी गिरी थी बोलेरो

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़। यहां मंगलवार को एक और खाई में जा गिरी। इस हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना का केंद्र पिथौरागढ़ का होकरा ही बताया गया है। जहां एक हफ्ते पहले बोलेरो खाई में गिरी थी। जिसमें दस लोगों की मौत हुइ्र थी।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह पिथौरागढ़ के होकरा में एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में मृतक खुशाल सिंह 45 वर्ष और यमुना 35 वर्ष बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के सिरी गांव निवासी थे। मंगलवार की सुबह भी इसी सड़क से अल्टो कार जा रही थी। जिस दौरान वह हादसे का शिकार हो गई। सूचना मिलते ही नाचनी थाना पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर-नशे के इंजेक्शन के साथ एक गिरफ्तार

वहीं, मौके पर भारी भीड़ जुट गई। होकरा गांव के प्रधान पति पूरन सिंह ने बताया कि कार दुर्घटना में मृतक खुशाल सिंह और यमुना बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के सिरी गांव निवासी थे। बताया जा रहा है कि दोनों विवाहित थे और उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन दिन से दोनों लापता थे। महिला के परिजनों की ओर से कपकोट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  विंडफॉल टैक्स हुआ समाप्त-पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट के संकेत

बताया यह भी जा रहा है कि हादसा उसी जगह पर हुआ जहां बीते हफ्ते एक कार दुर्घटना में बागेश्वर के शाम भनार निवासी 10 लोगों की मौत हो गई थी। उस दर्दनाक हादसे के बाद पीएमजीएसवाई ने इस बदहाल सड़क को चौपहिया वाहनों के लिए प्रतिबंधित किया था। इसके बावजूद लोग यहां से वाहन ले जा रहे हैं।