उत्तराखंड-(दुखद) जम्मू बस हादसे मे घायल देवभूमि का एक और लाल हुआ शहीद

ख़बर शेयर करें -

हमारे देश के जवान अपने देश की रक्षा के लिए अपनी जान की आहुति भी दे देते हैं और एक ऐसे ही दुखद खबर एक बार फिर सामने आ रही है । एक और देश का लाल शहीद हो गया । इससे पहले पिथौरागढ़ निवासी जवान जम्मू कश्मीर में शहीद हुए थे। अब चंपावत के देवीधुरा निवासी नंदन सिंह शहीद हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नशे में टल्ली युवकों ने मचाया कहर, पुलिस से भी की हाथापाई

जिसके बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया।बता दे कि अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी पूरी करके वापस लौट रही बस बीते दिन अनंतनाग चंदनबाड़ी में सड़क हादसे का शिकार हो गई थी। जिसमें सात जवान शहीद हो गए थे। बस में चम्पावत स्थित देवीधुरा के रहने वाले मेजर नंदन सिंह भी घायल हुए हैं।

देवीधुरा के पखोटी गांव के 50 वर्षीय सूबेदार मेजर नंदन सिंह को गंभीर हालत में दिल्ली के लिए रेफर किया गया है। जहां उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।मेजर नंदन सिंह चम्याल कुमाऊं छात्र संघ के सचिव चेतन चम्याल के पिता हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में जंगल में घास काटने गई महिला को आदमखोर ने मार डाला

कुमाऊं छात्र संघ सचिव ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि पिताजी मुझे आप पर गर्व है क्योंकि आप देश की रक्षा करते हुए एक सड़क हादसे में शहीद हो गए अमरनाथ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से पूरी करवा कर आप वापस अपने बटालियन को लौट रहे थे

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर टूटा कहर: HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक समेत चार की मौत

बटालियन को लौटते वक्त आप जिस बस में सवार थे उस बस की दुर्घटना हो गई जिसमें आप सभी रूप से चोटिल हो चुके थे आज इलाज के दौरान आप हम सबको इस दुनिया से छोड़ कर चले गए ।

Ad_RCHMCT