रिवार्ड प्वाइंट वापस दिलाने का दिया झांसा और लगा दिया लाखों का चूना

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। रिवार्ड प्वाइंट वापस दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक महिला से 1.74 लाख रुपये ठग लिए।  मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ठगी को लेकर अंकिता पत्नी पुनीत निवासी कश्मीरी कॉलोनी, पटेलनगर ने साइबर थाने में तहरीर दी। कहा कि कुछ दिन पहले एक अनजान नंबर से फोन आया। उसने खुंद को इंडसइंड बैंक का कर्मचारी बताया। पीड़िता के पास इस बैंक का क्रेडिट कार्ड है। फोन करने वाले ने कार्ड पर रिवार्ड प्वाइंट दिलाने का झांसा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

आरोप है कि इस तरह कार्ड की जानकारी लेकर पीड़िता के कार्ड से 1.74 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। महिला की तहरीर केस दर्ज करने के लिए पटेलनगर थाने भेजी गई। इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT