आज आएगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट: सुबह 10 बजे जारी होंगे हाईस्कूल और इंटर के नतीजे

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) आज यानी 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। इस बार राज्य भर में बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए दो लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म होने जा रहा है।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और बोर्ड अध्यक्ष डॉ. मुकुल सती की मौजूदगी में परिणाम जारी किए जाएंगे। इस दौरान बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी भी उपस्थित रहेंगे और परिणाम पुस्तिका भी प्रकाशित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

ऐसे चेक करें रिजल्ट

छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर परिणाम देख सकेंगे। इसके साथ ही वर्ष 2026 की द्वितीय सुधार परीक्षा (इम्प्रूवमेंट) का परिणाम भी जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

इस साल 2 लाख से अधिक छात्र शामिल

इस वर्ष कुल 2,15,252 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 1,12,266 छात्र कक्षा 10वीं और 1,02,986 छात्र कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए।
परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक प्रदेशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

टॉपर्स लिस्ट और सम्मान

रिजल्ट के साथ ही राज्य टॉपर्स की सूची भी जारी की जाएगी, जिसमें शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के नाम, अंक और रैंक शामिल होंगे। राज्य सरकार द्वारा मेधावी छात्रों को सम्मानित करने की भी संभावना है।

Ad_RCHMCT