एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही। पढिये कितना शुल्क वसूला

ख़बर शेयर करें -

एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही।

डॉ. मंजूनाथ टीसी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों—हल्द्वानी, भवाली एवं नैनीताल—को यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन से यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देशों के क्रम में अवैध रूप से वाहनों के शीशों पर लगाई गई काली फिल्म, बहुरंगी फ्लैशर/बत्ती, हूटर/सायरन का अनधिकृत प्रयोग, ड्रंक एंड ड्राइव, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट वाहन संचालन एवं फर्जी नंबर प्लेट आदि के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत सख्त वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  वन्यजीव पर्यटन से मजबूत होगी स्थानीय आर्थिकी: राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में सीएम धामी के बड़े निर्देश; जान बचाने वाले साहसी लोगों को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार

इसी क्रम में श्री महेश चंद्रा, निरीक्षक यातायात भवाली के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें निम्न कार्यवाही की गई।
▪️अनाधिकृत रूप से लगी बहुरंगी फ्लैशर/बत्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 04 वाहनों से फ्लैशर बत्तियां उतरवाई गईं तथा 04 चालान कर ₹2000 संयोजन शुल्क वसूला गया।

यह भी पढ़ें 👉  कारगिल विजय दिवस: गांधी पार्क में सीएम धामी ने अमर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि; परमवीर चक्र विजेताओं की अनुग्रह राशि ₹2 करोड़ करने की घोषणा

▪️काली फिल्म के विरुद्ध अभियान चलाते हुए कुल 10 चालान किए गए, जिनमें 02 न्यायालय चालान एवं 08 संयोजन चालान शामिल हैं, तथा ₹4000 संयोजन शुल्क वसूला गया।

यह भी पढ़ें 👉  साहित्यकार समाज का दर्पण और मार्गदर्शक: मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने किया प्रदेश के प्रमुख लेखकों से संवाद; स्थापित होंगे 2 'साहित्य ग्राम'

▪️निजी वाहनों में अनधिकृत रूप से सायरन/हूटर के प्रयोग के विरुद्ध भी सख्त निगरानी रखी जा रही है।

नैनीताल पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें।

नियमों का उल्लंघन करने पर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। सड़क सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है।

Ad_RCHMCT