हेमवती नंदन बहुगुणा की 107वीं जयंती: सीएम धामी ने किया माल्यार्पण।

ख़बर शेयर करें -


घंटाघर के पास एमडीडीए कॉम्प्लेक्स में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस: कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि


जनसेवा के प्रति समर्पण
मुख्यमंत्री ने बहुगुणा के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान व पर्वतीय विकास के प्रयासों को स्मरण किया। उन्होंने कहा बहुगुणा केवल राजनेता नहीं, बल्कि जनकल्याण व समावेशी विकास के प्रतीक थे। उनके आदर्श आज भी प्रेरणा देते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक को और अधिक सुरक्षित एवं पर्यटक-अनुकूल बनाने के लिए प्रतिबद्ध जिला प्रशासन, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण


उपस्थित जनप्रतिनिधि
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, खजान दास व विधायक दुर्गेश्वर लाल सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT