नैनीताल में हिमालय पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर भव्य कार्यक्रम कल

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं/नैनीताल। ‘हिमालय पुत्र’ के नाम से विख्यात महान स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर 25 अप्रैल को नैनीताल में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, लालकुआं द्वारा किया जा रहा है, जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मुकेश सिंह बोरा करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नैनीताल विधायक श्रीमती सरिता आर्या उपस्थित रहेंगी, जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल शिरकत करेंगे। इसके अलावा दर्जा राज्य मंत्री, भीमताल ब्लॉक प्रमुख, नगर पालिका अध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी गढ़वाल: नैल-कोटी मार्ग पर वाहन दुर्घटना, सीएम धामी ने व्यक्त किया शोक।

इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, दुग्ध उत्पादक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम में हेमवती नंदन बहुगुणा के जीवन, उनके संघर्ष, दूरदर्शी नेतृत्व और उत्तराखंड के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। वक्ता उनके आदर्शों एवं जनसेवा के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में शुष्क मौसम जारी, सभी जिलों में साफ आसमान की संभावना।

जयंती के अवसर पर दुग्ध उपार्जन एवं विपणन जनजागरुकता गोष्ठी, जिला योजनान्तर्गत स्वच्छ दुग्ध उत्पादन कीट वितरण, दुग्ध उत्पादक प्रोत्साहन चैक वितरण किया जायेगा ।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। साथ ही विभिन्न पर्वतीय क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को बहुगुणा जी के आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले, वैदिक मंत्रों व जागरों से गूंजा आस्था केंद्र।

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश सिंह बोरा ने पर्वतीय क्षेत्र नैनीताल में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Ad_RCHMCT