23वीं प्रादेशिक जनपद/वाहिनी पुलिस हॉकी प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ | देखिये video

ख़बर शेयर करें -

आज दिनांक 24 अप्रैल 2026 को *डॉ० मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के कुशल नेतृत्व* में जनपद नैनीताल के मानसभंडार खेल परिसर, *अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, गौलापार में 23वीं प्रादेशिक जनपद/वाहिनी पुलिस हॉकी प्रतियोगिता-2026 (Men & Women)* का भव्य शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन *जिलाधिकारी नैनीताल श्री ललित मोहन रयाल (IAS)* द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ० जगदीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल, श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, श्री रेवाधर मठपाल, एसपी संचार नैनीताल, श्री अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, श्री सुमित पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी रामनगर, सीओ (प्रशिक्षु) श्री विनय सिंह, सीओ (प्रशिक्षु) श्री अंकित थपलियाल, निरीक्षक अभि0सूचना श्री ज्ञानेंद्र शर्मा , श्री हरकेश कुमार, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल, श्री विजय मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, श्री दिनेश फर्त्याल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, श्री विमल मिश्रा, थानाध्यक्ष काठगोदाम सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा पर भ्रामक वीडियो: सोनप्रयाग में FIR दर्ज, सरकार का सख्त रुख।

उद्घाटन समारोह के दौरान टीमों का मैदान में फॉल-इन, *मुख्य अतिथि का स्वागत, टीम मैनेजरों द्वारा परिचय, मार्च पास्ट एवं मुख्य अतिथि को सलामी* दी गई। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता के *शुभारंभ की घोषणा* की गई।

इसके साथ ही गत वर्ष के व्यक्तिगत *चैंपियन एवं नैनीताल टीम कप्तान* द्वारा सभी खिलाड़ियों को खेल *भावना एवं अनुशासन की शपथ* दिलाई गई। 

यह भी पढ़ें 👉  बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले, वैदिक मंत्रों व जागरों से गूंजा आस्था केंद्र।

*प्रतियोगिता में कुल 09 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है,*

 जनपद अल्मोड़ा,पिथौरागढ़,ऊधमसिंह नगर,31वीं वाहिनी पीएसी,40वीं वाहिनी पीएसी,46वीं वाहिनी पीएसी,आईआरबी प्रथम,आईआरबी द्वितीय,जनपद नैनीताल

*दिनांक 24.04.2026 को आयोजित मैचों का विवरण:*

*प्रथम मैच*

जनपद नैनीताल बनाम 46वीं वाहिनी पीएसी

*परिणाम: 46वीं वाहिनी पीएसी 0-7 गोल से विजेता रही।*

*द्वितीय मैच* 

40वीं वाहिनी पीएसी बनाम आईआरबी प्रथम 

*परिणाम: आईआरबी प्रथम 4-1से विजेता रही*

*तृतीय मैच* 

31वीं वाहिनी पीएसी बनाम जनपद पिथौरागढ़

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने बद्रीनाथ मास्टर प्लान की समीक्षा की, समयबद्ध कार्यों पर जोर।

*परिणाम: 31वीं वाहिनी पीएसी   6-1 से विजता रही*

*चतुर्थ मैच* 

जनपद अल्मोड़ा बनाम जनपद ऊधमसिंह नगर

*परिणाम: ऊधमसिंह नगर 4-1 से विजेता रही*

यह प्रतियोगिता दिनांक *24 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026* तक आयोजित की जा रही है, जिसका समापन समारोह दिनांक *26 अप्रैल 2026 को सायं 5:00 बजे* आयोजित होगा।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य *पुलिस बल में खेल भावना, टीम वर्क एवं शारीरिक दक्षता* को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में *पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों* का सराहनीय योगदान रहा।

*मीडिया सेल*

Ad_RCHMCT