बिग ब्रेकिंग:-यहाँ एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम द्वारा छापेमारी से मचा हड़कंप, अवैध तरीके से चलाए जा रहे,कैफे कराए बंद

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर ने ऑपरेशन के निर्देशन में मंगलवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्य को सूचना मिलने पर कि काशीपुर प्रिया मॉल में कैफे के नाम से संचालित केफों में अनैतिक गतिविधियां हो रही है

यह भी पढ़ें 👉   स्कूल में धार्मिक गतिविधि और बाल श्रम के आरोप, बाल आयोग ने जांच के आदेश दिए

जहा आए दिन नाबालिग युवक/युवतियां आती जाती है। मॉल का माहौल खराब हो रहा है,एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम द्वारा काशीपुर पुलिस के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की गई तो कैफे संचालक, कैफे बंद कर भाग निकले।

यह भी पढ़ें 👉    हल्द्वानी में राजनाथ सिंह बोले: ‘धाकड़ और धुरंधर’ हैं मुख्यमंत्री धामी!

मौके पर तहसीलदार काशीपुर के समक्ष अग्रिम आदेश तक संचालित सभी कैफे बंद करवाकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर क्षेत्राधिकारी काशीपुर, तहसीलदार काशीपुर तथा अन्य पुलिस टीम मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT