बिग ब्रेकिंग-(देहरादून) दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा मुन्ना भाई आया पुलिस की गिरफ्त में,पढ़िये पूरा मामला

ख़बर शेयर करें -

🚨दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा मुन्ना भाई आया दून पुलिस की गिरफ्त में, सीबीएसई द्वारा आयोजित जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर की परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने पहुंचा था अभियुक्त

🔷 क्लेमेंटटाउन स्थित APS (आर्मी पब्लिक स्कूल) परीक्षा केंद्र में परीक्षा के दौरान  BIOMETRIC उपस्थित से मिलान न होने पर पकड में आया अभियुक्त

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सीएम धामी का दो दिवसीय दौरा, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन

थाना क्लेमेंटटाउन

👉🏻दिनांक 03/08/2024 को सीबीएसई द्वारा जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर की परीक्षा का आयोजन किया गया था, उक्त परीक्षा हेतु क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में बनाये गये परीक्षा केन्द्र APS (आर्मी पब्लिक स्कूल) में द्वितीय पाली में आयोजित की जा रही परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी रिंकू पुत्र विनोद के स्थान पर एक अन्य व्यक्ति संदीप कुमार पुत्र विजेंद्र निवासी 428 गांव पटिया देवा सोनीपत हरियाणा परीक्षा देते हुए पकड़ा गया, जो BIOMETRIC उपस्थित से मिलान न होने पर पकड में आया,

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन, रोजगार और पर्यावरण: बजट 2026 में उत्तराखंड की नई पहचान

👉🏻जिसके विरुद्ध आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तत्काल थाना क्लेमेंटटाउन में मुकदमा पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय बजट 2026–27 आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मजबूत नींव: मुख्यमंत्री धामी

🔗अभियुक्त :-संदीप कुमार पुत्र विजेंद्र, निवासी 428 गांव पटिया देवा, सोनीपत, हरियाणा

UKPoliceStrikeOnCrime Uttrakhandpolice Crime

Ad_RCHMCT