बिग ब्रेकिंग:-यात्रीगण कृपया ध्यान दें,इस कारण इन 3 गाड़ियों का शॉर्ट ओरिजनेट/शॉर्ट टर्मिनेट संचलन इस प्रकार रहेगा

ख़बर शेयर करें -

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल

बरेली 16 फरवरी, 2023: रेलवे प्रशासन द्वारा इज्जतनगर मंडल पर बदायूं-उझानी रेलखंड के मध्य समपार संख्या 280 सी पर सीमित ऊंचाई वाला पुल (अंडरपास) के निर्माण हेतु 17 फरवरी, 2023 को 09.40 बजे से 15.10 बजे तक ब्लॉक दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  लिव-इन हत्या मामला: मुख्य आरोपी को उम्रकैद, सह-अभियुक्ता को 5 साल की सजा

जिसके कारण शॉर्ट ओरिजनेट/शॉर्ट टर्मिनेट कर 3 गाड़ियों का संचलन निम्नवत किया जाएगा-

शार्ट टर्मिनेशन:-

काशीपुर से कासगंज के मध्य चलने वाली विशेष गाड़ी 05335 शार्ट टर्मिनेट होकर 17 फरवरी, 2023 को काशीपुर से बदायूं तक चलेगी। जबकि यह गाड़ी बदायूं से कासगंज के मध्य निरस्त रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  क्रिकेट के दौरान हिंसाः मारपीट और गोलियों की आवाज से मचा हड़कंप

शॉर्ट ओरिजनेशन:-

कासगंज से काशीपुर के मध्य चलने वाली विशेष गाड़ी 05336 शॉर्ट ओरिजनेट होकर 17 फरवरी, 2023 को बदायूं से काशीपुर तक चलेगी। जबकि यह गाड़ी कासगंज से बदायूं के मध्य निरस्त रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में डरावना हादसा! पिकअप खाई में गिरी, पांच गंभीर रूप से घायल

कासगंज से बरेली सिटी के मध्य चलने वाली विशेष गाड़ी 05337 शॉर्ट ओरिजनेट होकर 17 फरवरी, 2023 को बदायूं से बरेली सिटी तक चलेगी।
जबकि यह गाड़ी कासगंज से बदायूं के मध्य निरस्त रहेगी।

Ad_RCHMCT