बिग ब्रेकिंग:-(रामनगर) देर रात दो गुटो मे आपसी विवाद,जगह-जगह आगजनी,फायर के जवानों ने बुझाई आग

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-रविवार की देर रात फायर स्टेशन रामनगर को कोतवाली रामनगर के माध्यम से बताया गया की हिम्मतपुर ब्लॉक पीरुमदारा के पास दो गुटो के आपसी विवाद हो गया है ।जिसके चलते अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जगह जगह आगजनी की जा रही है ।

सूचना मिलते ही एक फायर यूनिट टीम fsso उमेश चन्द्र परगाई नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए जाकर देखा तो पराल के ढेर व ट्रैक्टर ट्राली मैं रखे पराल लगी थी। जिसे फायर यूनिट द्वारा MFE से पंपिंग कर बुझाना शुरू किया गया ।उक्त घटनास्थल पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अलग-अलग स्थान पर आग लगाई जा रही थी जिसमें एक मकान गौशाला में आग लगाई गई जिसकी गंभीरता को देखते हुए तत्काल FSSO द्वारा एक और वाहन बुलाया गया मुख्य अग्निशमन अधिकारी नैनीताल  को सूचना से अवगत कराया गया और फायर स्टेशन हल्द्वानी से एक फायर यूनिट को बुलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, चारधाम में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

उक्त यूनिटों द्वारा जगह-जगह हुए अग्नि दुर्घटना को कड़ी मशकत कर सूझबूझ का परिचय देकर आग से होने वाली जान माल की हानि को रोका गया तथा आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। मौके पर एसपी क्राइम वह स्थानीय पुलिस बल उपस्थित था।
तथा एसपी क्राइम द्वारा घटनास्थल पर दो फायर यूनिटों को तैनात रखे जाने हेतु आदेशित किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  SSP का सख्त कदम: शक्तिफार्म चौकी का पूरा स्टाफ बदला, नई टीम तैनात

फायर सर्विस टीम Fsso उमेश चंद्र परगाई,LFM मदन सिंह राणा,DVR रमेश बंगारी,FM DVR वसीम अहमद,FM दिनेश कुमार,FM शंभू गिरी,FM भूपेंद्र नेगी,FM पुष्कर सिंह,FM अरविंद कम्बोज,FM राजेश कुमार मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT