बिग ब्रेकिंग:-(उत्तराखंड) यहाँ 4 दोस्त आये थे घूमने,1 नदी मे डूबा

ख़बर शेयर करें -

यहाँ नदी में डूबा व्यक्ति, SDRF ने रात्रि में चलाया सर्च अभियान

रविवार को चौकी व्यासी से सांयकाल सूचना मिली कि सिंगताली (पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र)के पास एक व्यक्ति नदी में डूब गया है, जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट व्यासी से उप निरीक्षक मनोज रावत के नेतृत्व में एक रेस्क्यू टीम व पोस्ट ढालवाला से दूसरी टीम रेस्क्यू हेतु तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में IAS प्रमोशन पर निर्णायक दिन, 14 PCS अफसरों की टिकी निगाहें

घटनास्थल पर पहुंचकर टीम को ज्ञात हुआ कि चार दोस्त जिनमें
(1)निशान सिंह रावत पुत्र होशियार सिंह रावत निवासी गमरी थाना ट्यूनी,
(2) शुभम नौटियाल पुत्र सुंदरलाल नौटियाल निवासी ग्राम मरोड़ थाना कैंपटी,
(3) अमन सिंह तोमर निवासी विकासनगर ,
(4) यश रावत पुत्र गोविंद सिंह रावत निवासी आराकोट

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड एसटीएफ ने बुजुर्ग से 68 लाख की ठगी करने वाले साइबर गिरोह का किया पर्दाफाश

घूमने के लिए आए थे जिसमें निशान सिंह रावत उम्र 24 वर्ष नहाते वक्त नदी में डूब गया।

एस डी आर एफ डीप डाइविंग टीम के विशेषज्ञ डाइवर मातबर सिंह ने अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा को दरकिनार कर रात्रि के घनघोर अंधेरे में नदी में 15 से 20 फीट गहराई में जाकर डूबे व्यक्ति को निकाल कर स्थानीय पुलिस के सुपर्द किया।

Ad_RCHMCT