बड़ी खबर:- उत्तराखंड के अंशुल जुबली ने UFC कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर रचा इतिहास ,जानिए क्या है UFC

ख़बर शेयर करें -

MMA फाइटर अंशुल जुबली ने UFC कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर इतिहास रच दिया है। अंशुल ने यह खिताब जीत के पूरे देश का नाम रोशन किया है। अंशुल जुबली उत्तराखंड के उत्तरकाशी के रहने वाले हैं। इस खिताब को जीतने वाले वो दूसरे भारतीय बन गए हैं। इससे पहले भरत खंडारे ने इसे जीता था।

जिसके बाद वह पहले ऐसे भारतीय बन गए जिसने UFC कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया। भरत खंडारे ने इसे साल 2012 में जीता था। अंशुल ने “ROAD TO UFC” फाइनल्स में इंडोनेशिया के जेका सरघी को हराकर इस कॉन्ट्रैक्ट को हासिल किया है। अंशुल ने “ROAD TO UFC” का लाइटवेट डिवीजन में जीत हासिल की है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन में संलिप्तता पर बड़ा एक्शन! एसएसपी ने आरक्षी किया सस्पेंड

MMA फाइटर अंशुल जुबली ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने “ROAD TO UFC” फाइनल्स में जीत हासिल की है। जिसके बाद वह UFC कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। फाइनल्स में अंशुल ने इंडोनेशिया के जेका सरघी को हराया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, चारधाम में बर्फबारी से बढ़ी ठंड



इन दिनों भारत में यूएफसी बेहद ही मशहूर होता जा रहा है। यूएफसी का मतलब अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप है। जो कि सबसे ज्यादा मशहूर MMA Fights के लिए है। MMA का मतलब मिक्स मार्शल आर्ट प्रमोशन है। इसमें एक राउंड 5 मिनट का होता है। जिसमें दो MMA फाइटर्स एक दूसरे को हराने की कोशिश करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉   स्कूल में धार्मिक गतिविधि और बाल श्रम के आरोप, बाल आयोग ने जांच के आदेश दिए

यूएफसी में मिक्स मार्शल आर्ट्स होने के कारण फाइट्स में प्लेयर्स हर प्रकार की मूव्ज का इस्तेमाल कर अपने विरोधी को हरा सकता है। इसमें Boxing, Taekwondo, Karate, Capoeira मे प्रयोग होने वाली मूव्ज शामिल हैं।

Ad_RCHMCT