बड़ी खबर -यहां कांग्रेस ब्लाक प्रमुख ने दिया इस्तीफा

ख़बर शेयर करें -

राज्य में चुनाव से पहले कई बार कांग्रेस को झटके मिले हैं लेकिन चुनाव के बाद भी कांग्रेस पार्टी को उत्तराखंड में अब भी कांग्रेस को झटको का सामना करना पड़ रहा है अब आप सोचेंगे हम इस प्रकार की बात क्यों कर रहे तो मैं आपको बता दें कि आज सुबह उत्तराखंड कांग्रेस से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पर कांग्रेस की दिक्कत ब्लाक प्रमुख महेंद्र राणा ने कांग्रेस से अपना इस्तीफा दे दिया है और उन्होंने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर-(देहरादून) मुख्य सचिव की अध्यक्षता मे बैठक, रामनगर: गर्जिया देवी मंदिर और गोला नदी क्षेत्र में सुरक्षात्मक कार्यों में तेजी लाने के निर्देश


बताया जा रहा है कि निजी कारणों के चलते ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने इस्तीफा दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को त्याग पत्र भेजा। ब्लॉक प्रमुख के त्याग पत्र की खबर से उत्तराखंड की सियासत गरमा गई है।


रिपोर्टस की माने तो ब्लॉक प्रमुख ने अपने त्याग पत्र में लिखा है कि “मैं उत्तराखण्ड प्रदेश में विगत 25 वर्षों से लगातार कांग्रेस पार्टी का सक्रिय सदस्य रहा हूं तथा विगत 15 वर्षों से पार्टी संगठन में विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी संगठन को अपनी सेवायें देता आ रहा हूं। वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सदस्य तथा प्रदेश महामंत्री के रूप में तन-मन-धन से पार्टी संगठन की सेवा कर रहा हूं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर-शोभा कांडपाल ने क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए ठोकी ताल, गेबुआ में विकास का दिया भरोसा


पार्टी में इतने लम्बे समय की सेवा के बाद मेरे द्वारा वर्ष 2017 एवं 2022 के विधानसभा चुनाव में यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी बनाये जाने हेतु टिकट की दावेदारी की गई तथा मुझे पूरा विश्वास था कि पार्टी नेतृत्व मेरी लम्बी सेवा को देखते हुए मुझे उपकृत करेगा, परन्तु पार्टी संगठन द्वारा मेरी लम्बी सेवा के बावजूद मेरी लगातार उपेक्षा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद चंपावत: पूर्णागिरि मार्ग पर जलस्तर बढ़ने से फँसे चार हजार श्रद्धालुओं का SDRF ने किया सफल रेस्क्यू, Video

कांग्रेस पार्टी में लम्बी संगठनात्मक सेवा के उपरान्त अपनी घोर उपेक्षा तथा पार्टी संगठन में चल रही गुटबाजी से आहत होकर मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों तथा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देता हूँ।

वर्तमान में उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस संगठन में जिस प्रकार गुटबाजी एवं पुराने कार्यकर्ताओं की घोर उपेक्षा की जा रही है उससे ऐसा प्रतीत होता है कि कांग्रेस पार्टी संगठन में निष्ठावान एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं की बजाय चाटुकारिता तथा भाई-भतीजावाद को तरजीह दी जा रही है जिससे मेरे जैसे निष्ठावान कार्यकर्ता आहत हैं।

Ad_RCHMCT