बड़ी खबर-किशोरी के साथ गैंगरेप, छोटी बच्ची के सामने घटना को दिया अंजाम

ख़बर शेयर करें -



देहरादून के सहसपुर इलाके में एक युवती के साथ तीन युवकों के जरिए गैंगरेप का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस संवेदनशील मामले में तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिस समय इस घटना को अंजाम दिया गया उस समय युवती के साथ उसके रिश्तेदार की नौ वर्षीय बच्ची भी साथ थी।


बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम तकरीबन साढ़े सात बजे सहसपुर इलाके में 17 साल की एक किशोरी अपने रिश्तेदार की बेटी के साथ आटा चक्की से आटा लेने गई थी। घर लौटते समय उसे अनिल नाम का युवक मिला। अनिल ने बातों बातों में किशोरी को बहलाया और उसे और उसके साथ चल रही बच्ची को कार में बैठा लिया। इसके बाद अनिल ने कुछ दूर चलने के साथ ही अपने दो दोस्तों, आरिफ और असलम को भी वहीं बुला लिया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत बड़ी सफलता, अवैध हथियारों के साथ आरोपी गिरफ्तार



इसके बाद तीनों ने किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान किशोरी के रिश्तेदार की बच्ची भी वहीं थी और उसके सामने ही इस घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान किशोरी दंरिदों से रहम की भीख मांगती रही लेकिन तीनों नहीं माने।

यह भी पढ़ें 👉  औचक निरीक्षण में मिली खामियांः दो प्रधानाध्यापक और एक शिक्षिका पर गिरी गाज


घटना को अंजाम देने के बाद ये तीनों वहां से निकल गए। इस बीच किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने गांव वालों को बताया। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, तीसरे दिन भी जिला न्यायालय को मिला अलर्ट

इसी बीच गांव वालों ने अनिल को पकड़ लिया और गांव लाकर उसकी जमकर पिटाई की। वहीं पुलिस ने भी तत्काल कार्रवाई करते हुए दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने किशोरी का मेडिकल मुआयना कराया है। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

Ad_RCHMCT