अच्छी खबर- यहां 100 किमी की स्पीड में दौड़ी ट्रेन।।

ख़बर शेयर करें -

भारतीय रेल का मिशन इलेक्ट्रिफिकेशन आज 29 किलोमीटर के लालकुआं- काठगोदाम रेल खंड को पूरा करते हुए यहां पर स्पीड ट्रायल हुआ है पहली बार लालकुआं से काठगोदाम के लिए 100 किलोमीटर की स्पीड से ट्रेन को दौड़ाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  GST समाधान योजना के व्यापारियों पर पेनल्टी कार्रवाई रोकने की मांग, रामनगर टैक्स बार ने सौंपा ज्ञापन

रेलवे के इस एक कदम और आगे बढ़ने से अब जल्द ही लंबी दूरियों की ट्रेनों का संचालन यहां से प्रारंभ होने का रास्ता खुल गया है

अब जल्द ही इस रेलखंड पर काठगोदाम जैसलमेर, काठगोदाम हावड़ा,काठगोदाम जम्मू तवी, काठगोदाम देहरादून, काठगोदाम लखनऊ, सहित अन्य ट्रेन इस रेलखंड पर विद्युत इंजनों से दौड़ेगी।

यह भी पढ़ें 👉  एस.एस.पी नैनीताल ने कैंची धाम मेला- की तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

रेलवे के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर और मंडल रेल प्रबंधक ने आज रेलखंड का निरीक्षण किया तथा लालकुआं, हल्द्वानी,काठगोदाम रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण कर अन्य छूटी खामियों को तुरंत पूरा करने के भी निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी की घोषणा धरातल पर; जारी हुई ऐतिहासिक 'उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026'

इस दौरान उन्होंने सिग्नल,इलेक्ट्रिक, पॉइंट्स, तथा विद्युत उपकरणों के साथ अन्य निर्माण कार्यों को भी परखा।

Ad_RCHMCT