बड़ी खबर-महिलाओं के गले से चेन चोरी करने वाली शातिर महिला चोर को आगरा उत्तर प्रदेश से दबोच लाई हरिद्वार पुलिस

ख़बर शेयर करें -

भागवत कथा/भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाओं के बीच में घुसकर महिलाओं को बनाती थी निशाना

शातिर महिला की सहयोगी को पूर्व में ही गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल

वादी सत्येंद्र कुमार चौहान निवासी आनंद विहार कॉलोनी थाना बहादराबाद हरिद्वार द्वारा मोती मंडप महल रेलवे रोड ज्वालापुर से वादी की पत्नी के गले से सोने की चेन/गणेश जी का लाकेट चोरी कर ले जाने के संबंध में थाना बहादराबाद पर मुकदमा अपराध संख्या 409/2024 पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉   स्कूल में धार्मिक गतिविधि और बाल श्रम के आरोप, बाल आयोग ने जांच के आदेश दिए

जिसपर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक करते हुए गहन सुरागरसी पतारसी कर महिला अभियुक्ता निवासी विष्णु कॉलोनी नागला थाना शाहपुर आगरा को आगरा उत्तर प्रदेश से दबोचा गया।

यह भी पढ़ें 👉  अक्षय तृतीया पर खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा की होगी शुरुआत

महिला अंतरराज्यीय आभूषण चोर गिरोह की सदस्य है जिनके द्वारा भागवत कथा/भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाओं के बीच जाकर महिलाओं से दोस्ती कर उनको ही निशाना बना कर गले से सोने की चैन आदि चोरी करने की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP का सख्त कदम: शक्तिफार्म चौकी का पूरा स्टाफ बदला, नई टीम तैनात

शातिर महिला की सहयोगी को पूर्व में ज्वालापुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Uttarakhand Police Uttarakhand Traffic Police -Traffic Directorate Haridwar Police Haridwar Traffic Police UKPoliceStrikeOnCrime

Ad_RCHMCT